पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi zila parishad amru ram chairman bodi devi vice chairperson election

Mandi News: सर्वसम्मति से अमरु राम बने जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष, बोदी देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित

Thu, 02 Jul 2026 12:35 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 02 Jul 2026 12:35 PM IST
सार

मंडी जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव गुरुवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। खिलड़ा वार्ड के अमरु राम अध्यक्ष और थाची वार्ड की बोदी देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव में जिला परिषद के 36 में से 32 सदस्य मौजूद रहे। भाजपा समर्थित 29 सदस्यों के बहुमत के चलते चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। निर्वाचित प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों और जनहित को प्राथमिकता देने का भरोसा जताया।

विज्ञापन
mandi zila parishad amru ram chairman bodi devi vice chairperson election
बोदी देवी/अमरु राम - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव गुरुवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। खिलड़ा वार्ड से जिला परिषद सदस्य अमरु राम अध्यक्ष तथा थाची वार्ड से जिला परिषद सदस्य बोदी देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव के दौरान जिला परिषद के 36 सदस्यों में से 32 सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन


जिला परिषद में भाजपा समर्थित 29 सदस्यों के बहुमत के चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की मौजूदगी में मंडी सर्किट हाउस में भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई थी।

विज्ञापन


परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरु राम और उपाध्यक्ष बोदी देवी का जिला परिषद सदस्यों और समर्थकों ने स्वागत किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने सभी सदस्यों को साथ लेकर जिला परिषद के माध्यम से विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का भरोसा जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed