फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   48 roads closed, 13 restored in Mandi due to rain.

Mandi News: मंडी में बारिश से 48 सड़कें बंद, 13 बहाल

Fri, 14 Aug 2026 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
48 roads closed, 13 restored in Mandi due to rain.
सराज में सबसे ज्यादा 34 सड़कें प्रभावित, सात पेयजल योजनाओं की आपूर्ति भी ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भारी बारिश के बाद मंडी जिले में सड़कें और पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। वीरवार शाम चार बजे तक जिले में 48 सड़कें बंद रहीं। हालांकि सुबह के मुकाबले स्थिति में सुधार हुआ है। सुबह 10 बजे तक 61 सड़कें बंद थीं, जिनमें से 13 मार्ग बहाल कर दिए गए हैं।
जिला आपदा प्रबंधन एवं नियंत्रण कक्ष की शाम चार बजे की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक 34 सड़कें सराज मंडल में बंद हैं। इसके अलावा थलौट में छह, सुंदरनगर में एक, जोगिंद्रनगर में एक, पधर में तीन, धर्मपुर में एक और सरकाघाट में दो सड़कें बंद हैं। बंद मार्गों में 47 ग्रामीण सड़कें और एक मंडी जिला मार्ग शामिल है। राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पर कोई सड़क बंद नहीं है। बारिश से विद्युत आपूर्ति की स्थिति में भी सुधार हुआ है। सुबह मंडी विद्युत मंडल में एक डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर (डीटीआर) प्रभावित था लेकिन शाम चार बजे तक कोई डीटीआर विद्युत आपूर्ति से बाधित नहीं रहा।
विज्ञापन

वहीं, पेयजल आपूर्ति पर बारिश का असर बना हुआ है। सरकाघाट मंडल की सात जलापूर्ति योजनाएं शाम तक प्रभावित रहीं। उधर, डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि विभागीय टीमें बंद सड़कों और प्रभावित पेयजल योजनाओं को बहाल करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed