फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Suspects enter wholesaler's house and warehouse; caught on CCTV.

Mandi News: थोक कारोबारी के घर-गोदाम में घुसे संदिग्ध, सीसीटीवी में कैद

Fri, 14 Aug 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Suspects enter wholesaler's house and warehouse; caught on CCTV.
जोगिंद्रनगर शहर के पठानकोट चोक के समीप आधी रात को पेश आई वारदात पर छानबीन करते पुलिस व साथ में
जोगिंद्रनगर में रात 2:55 बजे महिला के जागने और पुलिस गश्त देखकर भागे शातिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश में संदिग्ध थोक कारोबारी के घर और गोदाम तक पहुंच गए। बीते बुधवार आधी रात 2:55 बजे हुई घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घर में मौजूद महिला के जागने और हाईवे पर पुलिस की गश्त देखकर संदिग्ध वारदात किए बिना ही भाग निकले। घटना के बाद कारोबारियों में दहशत का माहौल है।
परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई फुटेज में एक संदिग्ध को पठानकोट चौक के समीप स्थित गोदाम की ओर जाते देखा गया है। दो अन्य संदिग्धों के भागने और कुछ दूरी पर तीन लोगों की मौजूदगी के भी साक्ष्य मिले हैं। वीरवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

थोक कारोबारी के बेटे लक्ष्य ने बताया कि संदिग्ध घर और दुकान की सीमाएं लांघकर अंदर पहुंचे थे। इसी दौरान महिला के जागने से उनकी योजना विफल हो गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने अन्य कारोबारियों के साथ घटनास्थल का जायजा लेकर पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर में पहले दुकानों के ताले टूटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब कारोबारी प्रतिष्ठान भी चोरों के निशाने पर हैं। पुलिस सीसीटीवी में संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। शहर के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed