फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ignited the spirit of patriotism among the youth.

Mandi News: युवाओं में जगाया देशभक्ति का जज्बा

Fri, 14 Aug 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ignited the spirit of patriotism among the youth.
15 अगस्त को घर-घर तिरंगा फहराने का आह्वान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत वीरवार को मंडी शहर में भाजपा ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में युवाओं, महिलाओं, बच्चों और आम लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। भारत माता की जय के नारों से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।
भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 8 से 15 अगस्त तक देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है।
विज्ञापन

भाजपा मंडी जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि जिले के सभी संगठनात्मक मंडलों और विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराने और युवाओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में नगर निगम मंडी की मेयर सुमन ठाकुर, डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा, पूर्व मेयर वीरेंद्र भट्ट, जिला महामंत्री करण, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगराज डोगरा, जिला उपाध्यक्ष मनीष कपूर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed