सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A colorful platform of faith and tradition will be decorated in Dharampur.

Mandi News: धर्मपुर में सजेगा आस्था और परंपरा का रंगीन मंच

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:39 AM IST
विज्ञापन
A colorful platform of faith and tradition will be decorated in Dharampur.
विज्ञापन
चार अप्रैल से शुरू होगा नलवाड़ और देव मेला
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (मंडी)। नलवाड़ मेला चार अप्रैल से शुरू होगा। मेले का विधिवत शुभारंभ प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे। इस आयोजन को लेकर प्रशासन और मेला कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि मेले की शुरुआत पारंपरिक शोभायात्रा के साथ होगी। यह शोभायात्रा पुराना धर्मपुर स्थित शीतला माता परिसर से आरंभ होकर मेला मैदान तक निकाली जाएगी। इसमें क्षेत्र के विभिन्न देवी-देवता अपने रथों के साथ शामिल होकर मेले की शोभा बढ़ाएंगे।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और व्यापारिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने मेले में सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed