{"_id":"69ea283938d3435c2f0c9bb8","slug":"a-man-died-under-suspicious-circumstances-in-taramat-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-194098-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर के तरामट में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर के तरामट में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने आधी रात को कब्जे में लिया खून से लथपथ शव
जोगिंद्रनगर अस्पताल में रात करीब दो बजे परिजनों ने पहुंचाया था व्यक्ति
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होंगे मौत के कारण, सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में 42 साल वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। तरामट गांव के निवासी राजमल को परिजनों व अन्य ने बीती बुधवार रात करीब दो बजे गंभीर हालत में जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया। शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव और रक्त स्राव हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों व अन्य के बयान के आधार पर जब आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई तो युवक की मौत का एक कारण इमारत से गिरना भी पाया गया, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
अब रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। इधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
बॉक्स
परिवार की आजीविका का सहारा था राजमल
राजमल अपने परिवार की आजीविका का सहारा था। पिता कनाकडू राम की पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद राजमल अपनी माता और मानसिक रूप से बीमार चल रहे भाई की परवरिश के साथ उपचार का जिम्मा भी उठाए हुए था। वीरवार को चाचा अर्जुन ने बताया कि राजमल सामाजिक सरोकारों में हमेशा सक्रिय रहता था। असामयिक मृत्यु से अब मां के बुढ़ापे का सहारा भी सदा के लिए छिन गया। बीमार चल रहे भाई के उपचार को लेकर आ रहे खर्च उठाने का बोझ भी अब उम्र के इस पड़ाव में मां पर आ गया है। वीरवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा करते हुए मां रोते बिलखते बेसुध भी हो गई।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X