{"_id":"69f079635c99e86ffc0c15e0","slug":"video-mandi-strong-demand-raised-in-dharampur-for-cow-protection-calls-made-for-enactment-of-strict-laws-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: धर्मपुर में गौ माता संरक्षण को लेकर उठी जोरदार मांग, सख्त कानून बनाने की उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: धर्मपुर में गौ माता संरक्षण को लेकर उठी जोरदार मांग, सख्त कानून बनाने की उठाई आवाज
Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:39 PM IST
उपमंडल धर्मपुर में गौ माता की रक्षा और संरक्षण को लेकर गौ भक्तों ने एकजुट होकर केंद्र व प्रदेश सरकार के समक्ष अपनी मांगें जोरदार तरीके से रखीं। गौ भक्तों ने एसडीएम धर्मपुर और तहसीलदार धर्मपुर के माध्यम से देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार तथा राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने सहित सख्त कानून बनाने की मांग की। ज्ञापन में गौ भक्तों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रमुख आधार है, ऐसे में इसकी रक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कानून बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने मांग की कि पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए तथा गौ माता को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्रदान किया जाए, ताकि इसके संरक्षण के लिए विशेष नीतियां बनाई जा सकें। गौ भक्तों का कहना था कि वर्तमान में कई स्थानों पर गौ तस्करी और गौ हत्या की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। ऐसे में सरकार को इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए कठोर कानून लागू करने चाहिए, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सरकार से यह भी आग्रह किया कि गौशालाओं को पर्याप्त सहायता दी जाए और बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाएं, जिससे सड़कों पर घूम रहे पशुओं की समस्या का भी समाधान हो सके। इस अवसर पर सुभाष वर्मा, मुनीष कुमार, काली दास, विपिन कुमार सहित दर्जनों गौ भक्त मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में गौ माता की रक्षा के लिए मजबूत कानून बनाने की आवश्यकता पर बल दिया और सरकार से जल्द सकारात्मक कदम उठाने की उम्मीद जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।