सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Partial changes in the roster of some wards of Nachan area

Mandi News: नाचन क्षेत्र के कुछ वार्डों के रोस्टर में आंशिक बदलाव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
Partial changes in the roster of some wards of Nachan area
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। प्राधिकृत अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी गोहर देवीराम ने हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज निर्वाचन नियम 1994 के नियम 28 के प्रावधानों के अनुसार क्षेत्र की कुछ पंचायतों के वार्ड सदस्यों के रोस्टर में आंशिक संशोधन किया है। इसमें ग्राम पंचायत धिशती के बाग वार्ड को अनारक्षित, धिशती एक अनारक्षित, धिशती दो महिला, धिशती तीन अनुसूचित जाति महिला और सरयाच वार्ड को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। नेहरा स्थित गणई के वार्ड नेहरा एक को अनुसूचित जाति, नेहरा दो को अनुसूचित महिला, भदरौंण को अनारक्षित, ओयरी प्रथम में अनुसूचित जाति महिला, जबकि ओयरी दो महिला के लिए आरक्षित है। चैलचौक पंचायत के कड़ाओ एक वार्ड को अनारक्षित, कड़ाओ दो व तीन को महिला, चैल एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, चैल दो अनारक्षित, चैल तीन अनुसूचित जाति महिला, घयाहन वार्ड को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया है। ग्राम पंचायत नौण के वार्ड बैहरी को अनुसूचित जाति महिला, नौण अनुसूचित जाति महिला, पठान अनारक्षित, कोट एक अनुसूचित जाति महिला, कोट दो अनुसूचित जाति , बरजोहडू महिला, जबकि फंग्यार को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। ग्राम पंचायत परवाडा के वार्ड डीपीएफ पटीकरी आरक्षित, डीपीएफ बकोरा महिला, परवाडा एक अनुसूचित जाति महिला, परवाडा दो आरक्षित, परवाडा तीन महिला, टिकर एक वार्ड अनारक्षित, जबकि टिकर दो महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम पंचायत बस्सी के वार्ड टिकर एक आरक्षित, टिकर दो महिला, टिकर तीन अनारक्षित, नौं गराओं अनुसूचित जाति महिला, जबकि बाता सेर वार्ड को महिला के लिए आरक्षित किया है। ग्राम पंचायत बाढु के वार्ड रजोट को अनारक्षित, बाढु एक को अनुसूचित जाति महिला, बाढु दो को महिला, ड्योला अनारक्षित, नैंदल महिला के लिए बनाया गया है। एसडीएम गोहर देवीराम ने इसकी पुष्टि की है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed