सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A procession was taken out at Baba Balak Nath Temple, creating a devotional atmosphere.

Mandi News: बाबा बालक नाथ मंदिर में निकाली शोभा यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out at Baba Balak Nath Temple, creating a devotional atmosphere.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

पंडोह (मंडी)। चैत्र मास के पावन अवसर पर पंडोह स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों के तहत रविवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे पंडोह क्षेत्र में बाबा बालक नाथ के जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। यह शोभा यात्रा बाबा बालक नाथ मंदिर पंडोह से शुरू होकर पंडोह बाजार, बस स्टैंड और तीन पीपल तक निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बाबा का स्वागत किया। मार्ग में श्रद्धालुओं की ओर से पंडोह बाजार में शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था की गई, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी की ओर से चैत्र मास के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक रविवार को सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी, शाम 7 बजे भजन-कीर्तन तथा रात्रि 8 बजे भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। कमेटी के सदस्यों अश्वनी पठानिया और तरुण धवन ने शोभा यात्रा में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं तथा जगह-जगह स्वागत करने वाले भक्तों का आभार व्यक्त किया। 7 अप्रैल को नेशनल हाईवे पर राजमाह-चावल का विशाल भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed