{"_id":"6a7886a2c5926677b003a78b","slug":"administration-seeks-status-report-on-jaundice-death-case-mandi-news-c-90-1-mnd1001-208384-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पीलिया से मौत के मामले में प्रशासन ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पीलिया से मौत के मामले में प्रशासन ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग खंगाल रहा है केस हिस्ट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र में 38 वर्षीय युवक की चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत के बाद प्रशासन ने मामले की स्टेटस रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग भी युवक की केस हिस्ट्री खंगाल रहा है। मानसून सीजन में क्षेत्र में पीलिया से यह पहली मौत सामने आने के बाद दोनों विभागों ने जांच शुरू कर दी है।
झलवाण गांव निवासी रणजीत (38) को कुछ दिन पहले तेज बुखार के चलते जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सकीय जांच में पीलिया के लक्षण सामने आने के बाद परिजन उसे कांगड़ा के अस्पताल ले गए। हालत बिगड़ने पर चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों से पीलिया से संबंधित मरीजों का डाटा जुटाना शुरू कर दिया है। हालांकि, जोगिंद्रनगर क्षेत्र में अभी तक किसी एक स्थान से पीलिया के अधिक मामले सामने नहीं आए हैं। अस्पतालों में लक्षणों के आधार पर मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश और एसडीएम मनीष चौधरी ने कहा कि मामले की केस हिस्ट्री की जांच की जा रही है।