सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After departmental action in the city, people are removing illegal encroachments on their own.

Mandi News: शहर में विभागीय कार्रवाई के बाद खुद ही अवैध कब्जा हटा रहे लोग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
After departmental action in the city, people are removing illegal encroachments on their own.
विज्ञापन
कुछ ने मांगा समय, स्थिति साफ करने के लिए कुछ जगह फिर होगी निशानदेही
Trending Videos

लोक निर्माण विभाग मंडी की बीते सोमवार को कार्रवाई के बाद सक्रिय हुए कब्जाधारक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। लोक निर्माण विभाग मंडी की ओर से बीते सोमवार को मंडी शहर के स्कोढ़ी से लेकर दो अंब तक चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद कब्जाधारक स्वयं अवैध कब्जे हटाने में जुट गए हैं। कुछ ने कार्रवाई से पहले विभाग से समय की मांग की है। पांच कब्जाधारकों ने विभाग से आग्रह किया है कि वे मशीनरी के बजाय खुद ही कब्जा हटाएंगे। इस मार्ग पर कुल 17 स्थानों पर अवैध कब्जे चिह्नित किए गए थे। इनमें से सोमवार को पांच स्थानों पर विभाग ने सीधे कार्रवाई करते हुए जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाया। वहीं, दो मामलों में न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। करीब 10 अन्य स्थानों पर अतिक्रमण पाया गया, जिनमें से पांच कब्जाधारकों ने विभागीय सख्ती के बाद स्वयं ही कब्जे हटाने शुरू कर दिए हैं। शेष पांच लोगों ने विभाग से कुछ दिन का समय मांगा है, ताकि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा सकें।
कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर सीमांकन (निशानदेही) को लेकर आपत्तियां भी सामने आईं। निशान मिट जाने के कारण स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। ऐसे में विवाद समाप्त करने और स्थिति स्पष्ट करने के लिए कुछ स्थानों पर दोबारा निशानदेही करवाई जाएगी, ताकि आगे की कार्रवाई में किसी प्रकार की कानूनी बाधा न आए। लोक निर्माण विभाग 2 मई को राजस्व विभाग के सहयोग से पुनः निशानदेही करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग मंडी के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेशानुसार की जा रही है तथा कुछ लोगों के आग्रह पर उन्हें समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed