सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cleanliness survey begins in Municipal Corporation Mandi

Mandi News: नगर निगम मंडी में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness survey begins in Municipal Corporation Mandi
विज्ञापन
घर-घर पहुंची दिल्ली की टीम ने परखी हकीकत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत छह सदस्यीय टीम ने नगर निगम मंडी के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। दिल्ली से पहुंची टीम ने शहरवासियों के घर-घर जाकर स्वच्छता व्यवस्था की जानकारी एकत्र की और जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने शौचालयों, जल स्रोतों के साथ-साथ बिंद्राबणी स्थित डंपिंग साइट का भी जायजा लिया। इस दौरान लोगों से स्वच्छता से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी जागरूकता का भी परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को टीम ने वार्ड नंबर 3 पड्डल, वार्ड नंबर 4 नेला, वार्ड नंबर 7 तल्याहड़, वार्ड नंबर 8 पैलेस कॉलोनी-1 (जेल रोड), वार्ड नंबर 10 सुहड़ा मोहल्ला, वार्ड नंबर 13 टारना और वार्ड नंबर 15 दौंधी में सर्वेक्षण किया। नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छ भारत मिशन की टीम का पूरा सहयोग करें, ताकि मंडी को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed