सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tanmay and Tanvi were chosen as Mr. and Miss Fresher.

Mandi News: तन्मय और तनवी चुने मिस्टर और मिस फ्रेशर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tanmay and Tanvi were chosen as Mr. and Miss Fresher.
विज्ञापन
पधर (मंडी)। असेंट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पधर में बुधवार को नए छात्रों के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गुलाब सिंह चौहान ने की। समारोह के दौरान छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के संयोजक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से नए छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने का प्रयास किया। विजेताओं का चयन करने के लिए गठित निर्णायक मंडल में संस्कृत अध्यापक योगराज शर्मा, रसायन विज्ञान प्रवक्ता नीलम कुमारी, राजनीति विज्ञान प्रवक्ता रमेश ठाकुर, जीव विज्ञान अध्यापक अमित धरवाल शामिल रहे। प्राथमिक वर्ग में चौथी कक्षा के चिराग ठाकुर मिस्टर फ्रेशर और निर्मिता ठाकुर मिस फ्रेशर का खिताब जीता। उच्च वर्ग में 10वीं कक्षा के पारस ने मिस्टर फ्रेशर और कृतिका ने मिस फ्रेशर का ताज अपने नाम किया। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में 11वीं कक्षा के तन्मय को मिस्टर फ्रेशर और 12वीं कक्षा की तनवीं को मिस फ्रेशर घोषित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed