सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Amidst responsibilities, Banita passed the TGT medical exam

Mandi News: जिम्मेदारियों के बीच बनिता ने पास की टीजीटी मेडिकल परीक्षा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Amidst responsibilities, Banita passed the TGT medical exam
विज्ञापन
अरठीं की बनिता कुमारी ने परिवार और पढ़ाई में संतुलन बनाकर हासिल की सफलता
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के अरठीं गांव की बनिता कुमारी ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों और परिवार के सहयोग से किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है। शादी, परिवार और एक छोटे बच्चे की जिम्मेदारियों के बीच भी उन्होंने अपने सपनों को पीछे नहीं छोड़ा और लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती रहीं।
बनिता कुमारी ने अपनी तैयारी के लिए निजी अकादमी से कोचिंग प्राप्त की। शादी के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी, बल्कि ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से अपनी तैयारी जारी रखी। उन्होंने दिनभर घर और बच्चे की जिम्मेदारियां निभाने के बाद भी पढ़ाई के लिए समय निकाला और पूरी मेहनत एवं लगन के साथ टीजीटी मेडिकल परीक्षा की तैयारी करती रहीं। इस दौरान उनके पति का सहयोग उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना। बनिता कुमारी स्वयं मानती हैं कि छोटे बच्चे की जिम्मेदारी के बावजूद अगर वह अपनी पढ़ाई जारी रख सकीं तो उसमें उनके पति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लगातार मेहनत और समर्पण का परिणाम यह रहा कि उन्होंने टीजीटी मेडिकल परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed