{"_id":"69f72392fd59c862890818b0","slug":"unseasonal-rains-ruin-wheat-crop-in-ladbhadol-mandi-news-c-90-1-mnd1020-195315-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लडभड़ोल में बेमौसमी बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लडभड़ोल में बेमौसमी बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में पानी जमा होने से फसल को पहुंचा नुकसान
किसानों ने सरकार से लगाई मुआवजे की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। तहसील लडभड़ोल क्षेत्र में रविवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। ठंडी हवाओं और लगातार बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे क्षेत्र में एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे, जिसके चलते दिन में ही अंधेरा सा माहौल बन गया।
वहीं, इस बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। शुरुआत में जिस बारिश को फसलों के लिए संजीवनी माना जा रहा था, वही अब लगातार बरसने के कारण किसानों के लिए आफत बन गई है। खेतों में पानी जमा होने और अत्यधिक नमी के कारण गेहूं की फसलें खराब होने लगी हैं।
जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र में बेमौसमी बारिश से गेहूं की आधा दर्जन फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। क्षेत्र के किसान चंद्रमणि, दान सिंह, रमेश, धर्म सिंह, गगन, शेर सिंह, भगवान, हैदर अली, विजय, रवि चौहान और राजेश ठाकुर ने बताया कि बारिश से उनकी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि गेहूं की फसलें लगभग नष्ट हो चुकी हैं और अब वे बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि बची हुई फसल को और नुकसान से बचाया जा सके। किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरता देख स्थानीय लोगों ने कृषि विभाग और प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है। किसानों ने मांग की है कि खराब हुई फसलों का शीघ्र आकलन करवाया जाए और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए।
इस संबंध में कृषि विभाग चौंतड़ा की विषय विशेषज्ञ सोनम कुमारी ने बताया कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा करवाया है, उन्हें मुआवजे का प्रावधान उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग को फिलहाल नुकसान की कोई आधिकारिक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
Trending Videos