सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Four people were caught gambling in Thunag market.

Mandi News: थुनाग बाजार में जुआ खेलते चार धरे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Four people were caught gambling in Thunag market.
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। पुलिस ने रविवार को थुनाग बाजार में गश्त के दौरान एक किराये के कमरे में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से ताश खेलते चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से पांच हजार रुपये की नकदी बरामद की। जानकारी के अनुसार रविवार को अवकाश होने के कारण बाजार पूरी तरह बंद था। गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक बंद कमरे से संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। संदेह होने पर पुलिस ने कमरे में छापा मारा, जहां चार लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से बरामद पांच हजार रुपये की नकदी अपने कब्जे में ले ली है। सभी आरोपियों के खिलाफ जंजैहली थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी करसोग चांद किशोर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed