सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Trees uprooted due to storm in Sundernagar, power supply disrupted

Mandi News: सुंदरनगर में अंधड़ से उखड़े पेड़, बिजली आपूर्ति ठप

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Trees uprooted due to storm in Sundernagar, power supply disrupted
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


डैहर (मंडी)। सुंदरनगर क्षेत्र में रविवार सुबह आए अंधड़ और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। मलोह, सियारत और सलाह वार्ड में तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर बिजली के तारों पर गिर गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन शहर के कुछ हिस्सों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ था और अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। अंधड़ की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सड़क सलाह के किनारे खड़े पेड़ जड़ से उखड़कर बिजली लाइनों पर गिर पड़े। इसी तरह मलोह और सियारत क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ों के गिरने से संचार व्यवस्था की केबल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम के बदलते मिजाज के कारण बार-बार ऐसी स्थिति बन रही है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। बिजली गुल होने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ छोटे कारोबारियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। विद्युत बोर्ड की टीमें मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुट गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, मौसम सामान्य होते ही आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुंदरनगर विद्युत मंडल के अधिशासी अभियंता इंजीनियर मोहित टंडन ने बताया कि पेड़ों के गिरने से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं और विभाग की टीम तेजी से मरम्मत कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed