{"_id":"69f74e1e64b164d2590a05ac","slug":"disposal-of-old-waste-stalled-at-bindrabani-dumping-site-mandi-news-c-90-1-ssml1045-195356-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बिंद्राबणी डंपिंग साइट पर पुराने कचरे का निष्पादन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बिंद्राबणी डंपिंग साइट पर पुराने कचरे का निष्पादन ठप
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्डों से निकल रहे 30 हजार मीट्रिक टन कचरे का हो रहा निष्पादन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम की बिंद्राबणी डंपिंग साइट पर पुराने कचरे के निष्पादन का कार्य ठप हो गया है। निष्पादन का जिम्मा संभाल रही कंपनी के साथ निगम का करार दिसंबर में समाप्त हो चुका है, जिसके चलते करीब 30 हजार मीट्रिक टन कचरे का स्टॉक साइट पर अभी शेष रह गया है। फिलहाल कंपनी केवल वार्डों से रोजाना आने वाले ताजा कचरे का ही निष्पादन कर रही है।
नगर निगम ने डंपिंग साइट में कूड़े कचरे के पुराने स्टाक के निष्पादन के लिए साल 2025 में गाजियाबाद की जीरोन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से करार किया था। करार की अवधि दिसंबर 2025 में खत्म हो चुकी है। कंपनी की ओर से करार के अनुसार करीब 54000 मीट्रिक टन कूड़े कचरे का निष्पादन कर दिया है। डंपिंग साइट में अब 30 से 34 हजार मीट्रिक टन कूड़े कचरे का पुराना स्टाक शेष रह गया है। टेंडर न होने की वजह से कूड़े कचरे का निष्पादन कार्य थम गया है। इधर, पुराने कचरे का निष्पादन न होने से प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है। इस मामले पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नजर बनी हुई है। क्योंकि बरसात का सीजन आने वाला है। बरसात में डंपिंग साइट से गंदगी बह कर ब्यास में घुल सकती है। हालांकि नगर निगम की ओर से गंदगी को साइट से बाहर जाने से रोकने के प्रबंध कर रखे हैं।
बाक्स
नगर निगम की डंपिंग साइट में कूड़े कचरे के पुराने स्टाक का निष्पादन फिलहाल नहीं हो रहा है। जल्दी पीसीबी की टीम डंपिंग साइट का निरीक्षण करेगी। -विनय कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मंडी।
बाक्स
डंपिंग साइट में कूड़े कचरे का निष्पादन करने वाली कंपनी के साथ करार की अवधि खत्म हो गई है। जिस कारण पुराने स्टाक का निष्पादन कार्य रुका हुआ है। वार्डों से निकलने वाले कूड़े कचरे का रोजाना निष्पादन किया जा रहा है। -रोहित राठौर, आयुक्त, नगर निगम मंडी
Trending Videos