{"_id":"69f72f50ab1c576f460391cc","slug":"the-government-should-immediately-pay-the-pending-dearness-allowance-and-arrears-the-union-mandi-news-c-90-1-mnd1021-195349-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित महंगाई भत्ते और एरियर का शीघ्र भुगतान करे सरकार : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित महंगाई भत्ते और एरियर का शीघ्र भुगतान करे सरकार : संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर विस्तार से हुई चर्चा
कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की कार्यसमिति की बैठक रविवार को शिव मंदिर महादेव में संपन्न हुई। इसमें कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के उत्तर क्षेत्रीय प्रभारी एवं पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष विपिन डोगरा भी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को सशक्त बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर विशेष रूप से चर्चा हुई, जिनमें लंबित महंगाई भत्ता और एरियर का शीघ्र भुगतान, केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता लागू करना तथा डीए में भेदभाव समाप्त करना शामिल है। इसके अतिरिक्त पुरानी पेंशन योजना को पूर्ण रूप से लागू करने, अनुबंध एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण, वेतन विसंगतियों को दूर कर ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ सुनिश्चित करने, स्थानांतरण एवं पदोन्नति प्रक्रियाओं को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं अन्य भत्तों में सुधार करने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित लाभों का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इन मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। साथ ही यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगामी समय में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नरेश ठाकुर, अखिल भारतीय मंत्री चमन लाल कालवान, गोपाल दत्त, प्रदेश महासचिव उमेश कुमार, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष केएल, कुसुम शर्मा, जगदीश राणा, सुशील शर्मा, सोलन के अध्यक्ष जयपाल, मंडी के अध्यक्ष हेत राम, मंडी के महासचिव अशोक वालिया तथा प्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos