पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   An opportunity for those seeking admission to M.Sc. Chemistry.

Mandi News: एमएससी केमिस्ट्री में दाखिला लेने वालों के लिए मौका

Fri, 03 Jul 2026 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
An opportunity for those seeking admission to M.Sc. Chemistry.
4 जुलाई को 6 सीटों के लिए ऑन-द-स्पॉट होगा दाखिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में एमएससी केमिस्ट्री में दाखिला लेने वालों के लिए बेहतरीन मौका है। विश्व विद्यालय के रसायन विभाग ने एमएससी केमिस्ट्री पाठ्यक्रम में रिक्त छह गैर-सब्सिडाइज्ड सीटों को भरने के लिए ऑन-द-स्पॉट एडमिशन का नोटिस जारी किया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को 4 जुलाई को विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरदार पटेल विश्वविद्यालय की ओर से एमएससी केमिस्ट्री में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था। प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग के माध्यम से सीटों को भरा गया लेकिन छह सीटें खाली रह गई है। विश्वविद्यालय में रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सनील ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में एमएससी केमिस्ट्री कार्यक्रम में छह गैर-सब्सिडाइज्ड सीटें खाली हैं। इन सीटों का आवंटन पात्र अभ्यर्थियों को मेरिट और विश्वविद्यालय के प्रवेश नियमों के तहत किया जाएगा। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed