{"_id":"6991ad578bc6b7a04d0fc799","slug":"baba-bhootnath-was-invited-to-the-festival-by-taking-out-a-small-procession-mandi-news-c-90-1-ssml1045-186094-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लघु जलेब निकाल बाबा भूतनाथ को दिया महोत्सव का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लघु जलेब निकाल बाबा भूतनाथ को दिया महोत्सव का न्योता
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 16 Feb 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि महोत्सव अवसर पर बाबा भूतनाथ मंदिर में रूजा अर्चना करते उपायुक्त अपूर्व देवगन व अन्
विज्ञापन
उपायुक्त ने की देव कमरूनाग और बाबा भूतनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी अपूर्व देवगन गण्यमान्य लोगों के साथ राज देवता माधव राय के प्रांगण में पारंपरिक महाशिवरात्रि महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने टारना स्थित मां श्यामा काली मंदिर में शीश नवाया। इसके बाद मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरूनाग की पूजा-अर्चना की और जिलावासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
उन्होंने देवता राज माधव राय के मंदिर में पूजा-अर्चना की। उपायुक्त ने बाबा भूतनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना की और हवन यज्ञ में भी शामिल हुए। वे राज माधो राय मंदिर से बाबा भूतनाथ के लिए निकली लघु जलेब में शामिल हुए। पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड बैंड और मंडी जनपद के राज देवताओं के साथ भूतनाथ मंदिर तक लघु जलेब के माध्यम से बाबा भूतनाथ को निमंत्रण दिया।
अपूर्व देवगन ने सभी लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मंडी के अंतरराष्ट्रीय मेले में पधारने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि को हम विशेष तौर से देव संस्कृति और यहां की समृद्ध परंपराओं को प्रमुखता देते हुए मना रहे हैं। 16 से 22 फरवरी तक के इस आयोजन में देवी-देवताओं, उनसे जुड़ी पवित्र परंपराओं और समृद्ध देव संस्कृति से आम जनता को जोड़ने पर खास जोर रहेगा ।
उपायुक्त ने कहा कि हमारा प्रयास है कि देव आस्था का यह महा समागम देव संस्कृति को और मजबूती देने में सहायक हो। युवा पीढ़ी का इससे जुड़ाव और गहरा हो। इसके लिए सभी परंपराओं का पूरी श्रद्धा से निर्वहन करते हुए इनमें जनता की भागीदारी तय बनाने पर खास ध्यान दिया गया है। इस अवसर पर नगर निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट एवं पार्षदगण, सर्व देवता समाज समिति के प्रधान शिव पाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम रूपिंदर कौर, नगर निगम मंडी के आयुक्त रोहित राठौर व अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos