{"_id":"6991ab1acda999f98001275f","slug":"a-15-kg-silver-snake-was-offered-at-nageshwar-mahadev-mandi-news-c-90-1-mnd1020-186091-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नागेश्वर महादेव में चढ़ा 1.5 किलो चांदी का नाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नागेश्वर महादेव में चढ़ा 1.5 किलो चांदी का नाग
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 16 Feb 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
कुडड नागेश्वर महादेव में डेढ़ किलो की चांदी को स्थापित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
40 फीट ऊंची धर्म ध्वजा स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में महाशिवरात्रि का महापर्व रविवार को पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र के शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों में घंटियों की मधुर ध्वनि और भजनों ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया। क्षेत्र के प्रसिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर कुड्ड, श्री पंचमुखी महादेव मंदिर लांगणा और त्रिवेणी महादेव मंदिर घटोड़ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
भक्तों ने कतारों में लगकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। कुड्ड स्थित ऐतिहासिक नागेश्वर महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। यहां पूरे विधि-विधान के साथ 1.5 किलोग्राम वजन का चांदी का पंचमुखी नाग देवता को अर्पित किया गया। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में 40 फीट ऊंची धर्म ध्वजा स्थापित की गई। नागेश्वर महादेव मंदिर के वर्तमान थानापति विमल गिरि ने बताया कि मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
Trending Videos