{"_id":"6992e7a07d355cfd15018c8d","slug":"video-mandi-historic-drug-free-rally-of-cisf-bslp-in-pandoh-slogans-of-awareness-echoed-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: पंडोह में सीआईएसएफ बीएसएलपी की ऐतिहासिक नशा मुक्त रैली, गूंजे जागरूकता के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: पंडोह में सीआईएसएफ बीएसएलपी की ऐतिहासिक नशा मुक्त रैली, गूंजे जागरूकता के नारे
सीआईएसएफ यूनिट बीएसएलपी सुंदरनगर पंडोह द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत सोमवार सुबह 10 बजे पंडोह की धरती पर इतिहास रच दिया गया। पहली बार इतने बड़े स्तर पर निकाली गई इस भव्य रैली में सीआईएसएफ के 50 जांबाज जवानों के साथ नोबल कॉलेज और जेएनवी पंडोह के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” और “युवा जागो, नशा त्यागो” जैसे नारों की गूंज सुनाई दी। रैली का शुभारंभ सियोगी से हुआ और पंडोह बस स्टैंड तक निकाली गई। विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर और स्लोगन लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रास्ते भर आमजन ने रैली का स्वागत किया और सीआईएसएफ की इस सराहनीय पहल की खुलकर प्रशंसा की। इस अवसर पर सीआईएसएफ यूनिट सुंदरनगर के डिप्टी कमांडेंट विशाल बंसल ने युवाओं और आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। उन्होंने युवाओं से फिट रहने, खेलों में भाग लेने और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ-साथ समाज को सुरक्षित और स्वस्थ रखना भी सीआईएसएफ का दायित्व है। नोबल कॉलेज की प्राचार्य प्रीत किरण तथा जेएनवी पंडोह के उप-प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के युवाओं को जागरूक और सजग रहना होगा। नोबल कॉलेज के प्रशिक्षु छात्रों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने लोगों को गहराई से प्रभावित किया और नशे के खिलाफ मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट दीपक जोशी, पंडोह डेम इंचार्ज अशोक तक्षक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। सीआईएसएफ की इस शानदार और अनुकरणीय पहल ने यह संदेश दे दिया कि यदि सुरक्षा बल और समाज मिलकर संकल्प लें तो नशा मुक्त पंडोह का सपना जरूर साकार होगा। क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।