{"_id":"6992f3a4de71e572000777bd","slug":"video-mandi-the-grand-dev-sammelan-of-chhoti-kashi-began-with-the-golden-journey-of-500-years-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: 500 वर्षों के स्वर्णिम सफर के साथ शुरू हुआ छोटी काशी का भव्य देव समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: 500 वर्षों के स्वर्णिम सफर के साथ शुरू हुआ छोटी काशी का भव्य देव समागम
छोटी काशी मंडी के 500 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा के साथ अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव सोमवार को शुरू हो गया। इस सात दिवसीय देव महाकुंभ की शुरूआत पारंपरिक जलेब से हुई। महोत्सव का शुभारंभ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया। सबसे पहले उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई और उसके बाद उन्होंने राज माधव राय मंदिर में जाकर विधिवत पूजा अर्चना की। उपरांत इसके इस भव्य देव महाकुंभ की पहली पारंपरिक जलेब शुरू हुई। इस जलेब में स्थानीय लोग और देवलु अपने देवी-देवताओं के रथों के साथ झूमते-नाचते और गाते हुए शामिल हुए। अधिकतर लोग पारंपरिक पगड़ी और परिधान पहनकर इस जलेब का हिस्सा बने। देव आस्था से लबरेज इस जलेब में जहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद हुए वहीं इसे देखने के लिए उससे कहीं अधिक भीड़ शहर भर में नजर आई। हर कोई इस अलौकिक नजारे को देखने के लिए ललायित नजर आया। राज माधव राय मंदिर से शुरू हुई यह जलेब पड्डल मैदान में जाकर संपन्न हुई जहां डिप्टी सीएम ने विधिवत रूप से इस सात दिवसीय देव महाकुंभ का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मंडी शहर देवभूमि है और अपनी स्थापना के 500 वर्षों के सफर को पूरा कर रहा है। यह हम सभी के लिए गौरव और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सत्र की व्यस्तता के चलते सीएम इस बार इसमें शामिल नहीं हो सके लेकिन इस भव्य आयोजन का शुभारंभ उन्हें करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी को इस देव महाकुंभ की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी शहर की स्थापना के 500 वर्षों के स्वर्णिम सफर पर भविष्य में और क्या कुछ आयोजन हो सकते हैं, इसे लेकर भाषा एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के साथ मिलकर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि के 500 वर्षों के सफर पर आने वाले समय में भी और भव्य आयोजन करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को शहर की स्मृद्ध विरासत, संस्कृति और धरोहरों के प्रति अधिक से अधिक जानकारी दी जा सके। इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन और एसपी मंडी विनोद कुमार सहित तमाम नेता और अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।