फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP Mandal protests against the dilapidated roads in Sarkaghat.

Mandi News: सरकाघाट में बदहाल सड़कों पर भाजपा मंडल ने बोला हल्ला

Tue, 29 Sep 2026 07:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
BJP Mandal protests against the dilapidated roads in Sarkaghat.
लोक निर्माण विभाग और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन

सड़कों की बदहाली और भ्रष्टाचार की जांच की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों, रखरखाव में अनियमितताओं और लोक निर्माण विभाग की ढुलमुल कार्यप्रणाली के विरोध में भाजपा मंडल सरकाघाट ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़कों की शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर और बलद्वाड़ा मंडल अध्यक्ष वासुदेव देव नड्डा ने कहा कि सरकाघाट-रोपड़ी, चंदैश-सडवाल, त्रिफालघाट-भटेड़ा और नबाही-चम्याणू सहित क्षेत्र की दर्जनों मुख्य सड़कें लंबे समय से गड्ढों, भूस्खलन और बदहाली का शिकार हैं। इससे आम जनता, विद्यार्थियों, किसानों और वाहन चालकों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नेताओं ने आरोप लगाया कि धरातल पर काम करने के बजाय केवल कागजों में मरम्मत के दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने सड़क निर्माण एवं रखरखाव में हो रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जवाबदेही तय करने की मांग की। आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग को राजनीतिक हस्तक्षेप का शिकार बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ज्ञापन देने के दौरान अधिकारियों के कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर गहरी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के उपरांत भाजपा मंडल ने विभाग के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों के निरीक्षण, टारिंग और मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि सड़कों की स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो जनहित में इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed