{"_id":"6a045ef332db6f690506ca44","slug":"bjps-manifesto-20-big-promises-from-womens-safety-to-traffic-management-mandi-news-c-90-1-ssml1045-196536-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का संकल्प पत्र : महिला सुरक्षा से ट्रैफिक प्रबंधन तक 20 बड़े वादे किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का संकल्प पत्र : महिला सुरक्षा से ट्रैफिक प्रबंधन तक 20 बड़े वादे किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निगम मंडी चुनाव :
विधायक अनिल शर्मा बोले - आधुनिक, सुरक्षित और व्यवस्थित शहर बनाने का रोडमैप तैयार
कांग्रेस के बाद भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र
युवाओं के लिए मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई, आधुनिक पुस्तकालय की सुविधा देने का वादा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के चुनाव में कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर चुनावी मुकाबले को और तेज कर दिया है। भाजपा नेता और विधायक अनिल शर्मा ने बुधवार को पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए दावा किया कि भाजपा मंडी को आधुनिक, सुरक्षित, व्यवस्थित और पर्यटन की दृष्टि से विकसित शहर बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह केवल घोषणापत्र नहीं, बल्कि अगले पांच वर्षों के विकास की ठोस कार्ययोजना है। संकल्प पत्र में 20 बड़े वादे किए गए हैं।
भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिला सुरक्षा, स्मार्ट ट्रैफिक, पार्किंग, पर्यटन और सफाई व्यवस्था को प्रमुखता दी है। पार्टी ने एआई आधारित हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी नेटवर्क, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, पिंक टॉयलेट, आपदा प्रबंधन और अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित करने का वादा किया है।
अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा मंडी को शिव नगरी और धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी। शिवधाम परियोजना, रिवर फ्रंट विकास, हाई-स्पीड एलिवेटर और विरासत संरक्षण योजनाओं के जरिए मंडी को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने का दावा किया गया। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बाईपास, इंटरसेप्ट पार्किंग हब और बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। स्कूल बाजार सहित कई क्षेत्रों में पार्किंग निर्माण और सड़क चौड़ीकरण की योजनाएं भी संकल्प पत्र में शामिल हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने दावा किया कि उसके कार्यकाल में इंदिरा मार्केट निर्माण, सीवरेज विस्तार, ओहल पेयजल योजना और पार्किंग निर्माण जैसे बड़े कार्य हुए। वहीं, वर्ष 2025 की प्राकृतिक आपदा के बाद शहर की जलापूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 138 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत करवाई गई। संकल्प पत्र में युवाओं के लिए मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई, आधुनिक पुस्तकालय, कौशल विकास मेले, स्वच्छ मंडी अभियान, डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और वरिष्ठ नागरिक सुविधाओं जैसी योजनाएं भी शामिल की गई हैं। भाजपा ने 105 करोड़ रुपये की अर्बन चैलेंज फंड परियोजना का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने का भी दावा किया है। भाजपा के संकल्प पत्र प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में विधायक इंद्र सिंह गांधी, भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, जिला अध्यक्ष निहाल चंद, पूर्व महापौर वीरेंद्र भट्ट और जिला मीडिया प्रभारी राकेश वालिया भी मौजूद रहे।