{"_id":"6a5386a28cccbc1a9b0a648f","slug":"check-dams-to-be-built-in-bharadu-panchayat-for-flood-protection-mandi-news-c-90-1-mnd1001-204641-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भराडू पंचायत में बाढ़ से बचाव के लिए बनेंगे चेक डैम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भराडू पंचायत में बाढ़ से बचाव के लिए बनेंगे चेक डैम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर वार्ड में बनेगा चिल्ड्रन पार्क, ग्राम सभा में प्रस्ताव को सर्वसम्मति से दी मंजूरी
वर्षा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। भराडू पंचायत में बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए नदी-नालों पर चेक डैम बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही पंचायत के प्रत्येक वार्ड में बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क विकसित किए जाएंगे। रविवार को आयोजित ग्राम सभा में इन प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
पंचायत प्रधान रीता की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा में तीन हजार से अधिक आबादी को ध्यान में रखते हुए सड़क सुविधाओं के विस्तार, सामुदायिक भवन, पुस्तकालय और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दुकानों के निर्माण संबंधी प्रस्ताव भी पारित किए गए। बैठक में स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने, पंचायत को नशामुक्त बनाने, महिला मंडलों और युवक मंडलों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा भूस्खलन की रोकथाम के लिए नदी-नालों के किनारे पौधरोपण करने का निर्णय लिया गया।
ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र में फेरीवालों के बिना अनुमति प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला भी लिया गया। वहीं, ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा कथित जबरन उगाही को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। इस पर सहमति बनी कि लोग स्वेच्छा से अधिकतम 1100 रुपये तक ही भेंट स्वरूप देंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चली ग्राम सभा में करीब 400 ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और वर्षा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी चर्चा हुई। वार्ड पंच सोनिया, कृष्णा देवी, रामप्यारी, सुदर्शना, मनीषा और रमेश ने विभिन्न विकास कार्यों को लेकर सुझाव दिए। पंचायत सचिव हिमांशु ने बीबी रामजी योजना के तहत परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने की जानकारी दी। इसके अलावा पंचायत के तीनों मोक्षधामों तक पक्के रास्तों के निर्माण, नशे की रोकथाम और 16वें वित्त आयोग से प्राप्त लाखों रुपये के बजट के प्रभावी उपयोग को लेकर भी कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।