फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Debris fell on the Dharampur-Sarkaghat NH.

Mandi News: धर्मपुर-सरकाघाट एनएच पर गिरा मलबा

Mon, 13 Jul 2026 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Debris fell on the Dharampur-Sarkaghat NH.
कैंची मोड़ के पास एक घंटे तक बाधित रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन

दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतारें, चालकों समेत यात्री रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। मानसून की शुरुआत के साथ ही धर्मपुर-सरकाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ों से पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। रविवार को धर्मपुर के समीप कैंची मोड़ के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग करीब एक घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। सड़क बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
घटना के समय कई छोटे-बड़े वाहन मार्ग पर ही फंस गए। कुछ लोग जरूरी कार्यों के लिए यात्रा कर रहे थे, जबकि कई यात्री लंबे समय तक सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। सूचना मिलते ही एनएच निर्माण कंपनी की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और सड़क से मलबा व पत्थर हटाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में धर्मपुर-सरकाघाट एनएच पर कई ऐसे संवेदनशील स्थान हैं, जहां पहाड़ों के दरकने का खतरा बना रहता है। धर्मपुर के एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने बताया कि एनएच निर्माण कंपनी को बारिश के दौरान सड़क बाधित होने पर तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन स्थानों पर भूस्खलन की आशंका अधिक है, वहां जेसीबी मशीनों और आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed