सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chhechhu festival is a wonderful confluence of culture and spiritual energy: Rohit

छेश्चू उत्सव संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम : रोहित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Chhechhu festival is a wonderful confluence of culture and spiritual energy: Rohit
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की शिरकत, शांति, करुणा और सद्भाव का दिया संदेश
Trending Videos

रिवालसर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का विधिवत शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। ऐतिहासिक एवं धार्मिक तीर्थ स्थल रिवालसर की पावन धरा पर बुधवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का विधिवत आगाज किया।
समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने करुणा, सह-अस्तित्व और विश्व शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छेश्चू उत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम है, जो समाज को एकता और मानवता के सूत्र में बांधता है। उन्होंने आह्वान किया कि गुरु पद्मसंभव की इस पावन भूमि पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे अपने जीवन में सद्भावना, करुणा और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने डे केयर सेंटर भंगरोटू के दिव्यांग बच्चों के साथ केक भी काटा। इससे पहले मेला आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। बताया कि हर साल मेले का स्तर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार चार संध्या का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, पूर्व विधायक बिलासपुर सदर विधानसभा तिलक राज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।
बाॅक्स
छम नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
बौद्ध अनुयायियों और लामाओं की ओर से बुधवार को छम नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें गुरु पद्मसंभव के 10 अवतारों को दर्शाया गया इस दौरान लामाओं ने अपने मुंह पर विभिन्न तरह के मुखौटे पहनकर छम नृत्य किया गया। नृत्य को देखने के लिए लोगों में बड़ी उत्सुकता देखी गई। नृत्य देखने के लिए भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed