सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand to lift the ban on public welfare recruitments

Mandi News: जन कल्याणकारी भर्तियों पर लगी रोक को हटाने की मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Demand to lift the ban on public welfare recruitments
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। भारतीय मजदूर संघ के देशव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत बुधवार को सरकाघाट इकाई ने एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र गौतम के माध्यम से प्रधानमंत्री, श्रम मंत्री और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को ज्ञापन भेजा। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश सचिव नरेश गौड ने बताया कि ज्ञापन में चारों श्रम कोड बिना किसी अपवाद के सभी श्रमिकों पर सार्वभौमिक रूप से लागू करने, अंत्योदय नीति को प्रभावी बनाने तथा ठेका श्रमिकों के शोषण को समाप्त करने के लिए कानून में संशोधन की मांग की गई। इसके अतिरिक्त मिड-डे मील वर्करों, आंगनबाड़ी कर्मियों और अन्य आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी घोषित करने तथा जन कल्याणकारी भर्तियों पर लगी रोक को हटाने की मांग उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव नरेश गौड़, निर्माण कामगार संघ प्रदेश महामंत्री मंगत राम नेगी, राजीव नेगी, सतपाल पाली, रीना कुमारी, अभिनय ठाकुर, बालम, मधु देवी, विवेक कुमार, योगराज व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed