सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu will visit Nachan on March 1.

Mandi News: नाचन दौरे पर एक मार्च को आएंगे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu will visit Nachan on March 1.
विज्ञापन
दयारगी खेल मैदान में जनसभा, विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास प्रस्तावित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर एक मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आ रहे हैं। उनके स्वागत और प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर प्रशासन और कांग्रेस संगठन ने व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं। मंगलवार को एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल की अगुवाई में पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने दयारगी पंचायत स्थित खेल मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान लाल सिंह कौशल ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह नाचन विधानसभा क्षेत्र का पहला दौरा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र की आम जनता बड़ी संख्या में पहुंचने की तैयारी कर रही है। दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास प्रस्तावित हैं। इस अवसर पर डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सभा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उधर, मुख्यमंत्री के नाचन दौरे के दौरान उनके हेलिकाप्टर के चेलचौक स्थित जासन में उतरने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि वैकल्पिक रूप से सुंदरनगर के पॉलिटेक्निक मैदान और मंडी के कांगणीधार को भी संभावित लैंडिंग स्थल के तौर पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed