{"_id":"699e9e1f0b62b6766d03d0c0","slug":"video-mandi-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-jogindernagar-fear-of-murder-creates-sensation-in-the-area-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जोगिंद्रनगर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जोगिंद्रनगर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
जोगिंद्रनगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से नमूने एकत्र कर उन्हें जांच के लिए सुरक्षित किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में महिला मणि देवी 40 साल निवासी गांव भजेरा डाकघर द्रुबबल शहर से सटे आरठी गांव में ठहरी हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।