{"_id":"69baacb834c4017a510851da","slug":"chitta-smuggler-kandlis-son-and-daughter-in-law-sent-on-remand-mandi-news-c-90-1-mnd1021-189620-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चिट्टा तस्कर मोमबत्ती के बेटे और बहू को रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चिट्टा तस्कर मोमबत्ती के बेटे और बहू को रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर में 21.017 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था नवविवाहित दंपती
बाहरी और लोकल सप्लायरों पर मुस्तैदी से जांच कर रही है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर बस स्टैंड के पास बीते मंगलवार को एक निजी होटल से चिट्टे के साथ पकड़े गए नवविवाहित जोड़े को बुधवार को सुंदरनगर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को तीन दिन की रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार यह मामला मंडी शहर के जेल रोड निवासी नशा तस्कर उमा देवी उर्फ मोमबत्ती के परिवार से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि मोमबत्ती के बेटे अरुण भट्टी और उनकी नवविवाहित पत्नी पारूल इस मामले में शामिल हैं। कुछ ही दिन पहले अरुण भट्टी ने पालमपुर की रहने वाली पारूल से लव मैरिज की थी। पुलिस दोनों के कॉल डिटेल्स खंगाल रही है, जिससे यह पता लगाया जाएगा कि चिट्टा सप्लाई कहां-कहां होनी थी। पुलिस ने यह भी जांच शुरू कर दी है कि नवविवाहित पत्नी को इस तस्करी में शामिल किया गया या नहीं। इसके अलावा यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से लाया गया और सुंदरनगर में किन लोकल सप्लायर्स को बेचा जाना था। होटल के रजिस्टर की भी जांच की जाएगी, ताकि यह पता चले कि आरोपी कितनी बार होटल में आया।
इस साल अब तक की कार्रवाई
इस साल अब तक पुलिस ने जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 67 मामले दर्ज किए हैं। अलग-अलग स्थानों से कुल 374.429 ग्राम चिट्टा, 14.752 किलो चरस और 138.165 किलो अफीम डोडा बरामद किया गया है।
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के अनुसार यह इस साल की दूसरी बड़ी कामयाबी है। हम तस्करों के लोकल और बाहरी नेटवर्क की जांच कर रहे हैं। मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी का क्राइम रिकॉर्ड भी खंगाला जाएगा, और कॉल डिटेल से इनके संपर्कों का पता लगाया जाएगा।
Trending Videos