सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Meritorious students of Basa College received honors

Mandi News: बासा कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students of Basa College received honors
विज्ञापन
नवाचार और निरंतर प्रयास से ही मिलती है सफलता : अवस्थी
Trending Videos

बासा कॉलेज का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बासा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया, जिसमें सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति डॉ. ललित कुमार अवस्थी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
प्राचार्य डॉ. पूर्ण चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ एनसीसी, एनएसएस, रोवर-रेंजर और रेड सोसायटी क्लब में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. पूर्ण चौहान ने महाविद्यालय के समक्ष मौजूद विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने रिक्त प्रवक्ता पदों को शीघ्र भरने की मांग करते हुए कहा कि रूसा के तहत बढ़े शैक्षणिक कार्यभार को देखते हुए हिंदी, अंग्रेजी, राजनीतिक विज्ञान और इतिहास विषयों में अतिरिक्त पद सृजित किए जाने की आवश्यकता है। इस पर कुलपति ने समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
बॉक्स
इन विद्यार्थियों को मिला सम्मान
समारोह में नकितिका, ममता, हिमानी, आरती, अभय, आंचल, बनिता, छाया, चित्रंजना, दीक्षा, डिम्पल, लिपाक्षी, रोहित, भारती, गीतांजलि, पूर्णिमा, पिंकी, अलीपा, मोहित, वीना, पूजा, दिव्या, गौरव, हार्दिका, पीताम्बर, साहिल, इंद्र, जितेंद्र, मुराली, मुस्कान, हेमलता, घनश्याम, भूपेंद्र पाल, निशांत, धर्मेंद्र पाल, वोनिका, चांदनी, अंकित, अंशुल, काव्या, जतिन, योगराज, दुर्लभ, तनीषा, तिक्षा, चंचल, महक, भूमिका, यामिनी, पीयूष और स्मृति सहित कई विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed