{"_id":"69c3c3a07ac54765720753ea","slug":"clash-between-two-groups-in-chauntra-tibetan-colony-cross-fir-registered-mandi-news-c-90-1-mnd1020-190366-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चौंतड़ा तिब्बती कॉलोनी में दो गुटों के बीच झड़प, क्रॉस एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चौंतड़ा तिब्बती कॉलोनी में दो गुटों के बीच झड़प, क्रॉस एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। चौंतड़ा स्थित तिब्बती कॉलोनी के बास्केटबाल ग्राउंड के पास मंगलवार देर रात दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता के तहत क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले पक्ष से 25 वर्षीय कुंगा मिंजुर ने शिकायत दर्ज कराई है कि रात करीब 11:10 बजे जब वह अपने दोस्त कर्मा के साथ चाय पी रहा था, तभी कुंगा वोसेर, तेंजिन रिनज़ेन और सांगमो ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इसमें कुंगा को काफी चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 126(2) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरे पक्ष की तरफ से 29 वर्षीय तेंजिन सांगमो ने अपनी शिकायत में बताया कि रात करीब 11:30 बजे उसने देखा कि मिंगुर (कुंगा मिंजुर), नावांग, कर्मा और ज्यांग सांगपो उसके मंगेतर तेंजिन वांगडु को जमीन पर गिराकर लातों और पत्थरों से बुरी तरह पीट रहे थे। बीच-बचाव करने पर उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल करवा रही है। घटना के पीछे विवाद की असली वजह जानने के लिए इलाके के स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। उधर, डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही हैं।
Trending Videos