सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chandresh Sharma's 'Lucy' wins Best of Show

Mandi News: चंद्रेश शर्मा के ‘लुसी’ बने बेस्ट ऑफ शो

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Chandresh Sharma's 'Lucy' wins Best of Show
विज्ञापन
राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में सुकेत डॉग शो में दिखाए करतब
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान मेले के दौरान उप मंडलीय पशु चिकित्सालय परिसर में पशुपालन विभाग की ओर से सुकेत डॉग शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने मुख्य अतिथि तथा बीडीओ नियोन शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया।
अमर नेगी ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि इंसान और पशु के बीच स्नेह व विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कुत्तों को वफादारी और साहस का प्रतीक बताते हुए लोगों से बेसहारा पिल्लों को गोद लेने का आह्वान किया। उन्होंने वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम भूपल के प्रयासों की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग शो में विभिन्न नस्लों के लगभग 25 कुत्तों ने भाग लिया, जिन्हें छह वर्गों फेंसी, लार्ज, मीडियम, स्मॉल, ट्रेंड डॉग और जर्मन शेफर्ड में विभाजित किया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. श्रुति गुप्ता और डॉ. आंचल शर्मा ने किया। ट्रेंड कुत्तों के आकर्षक करतब दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहे। प्रतियोगिता में चंद्रेश शर्मा का ‘लुसी’ बेस्ट ऑफ शो घोषित किया गया।
स्मॉल ब्रीड में आस्था के स्नोई ने प्रथम, ईशिता के टीपू ने द्वितीय, भावना की निक्की ने तृतीय, मीडियम ब्रीड में करण की सिग्मा ने प्रथम, आस्था के स्टेफी ने द्वितीय, राजिव के जैरी ने तृतीय, लार्ज ब्रिड में शुभम के डेविड ने प्रथम, प्रिंसी के सिंबा और वंशिका/जतिन के फ्लूट ने द्वितीय स्थान, करण के बादशाह और सन्नी के मूवर तृतीय रहे।
जर्मन शेफर्ड वर्ग में चंद्रेश के लुसी ने प्रथम, ज्ञान चंद के मैक्स ने द्वितीय, ट्रेंड वर्ग में चंद्रेश के लुसी ने प्रथम, जान चंद के मैक्स ने द्वितीय व आस्था के स्नोई ने तृतीय, फैंसी डॉग में सारा के कोको ने प्रथम, भावना के निक्की ने दूसरा, आस्था के स्टेफी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed