सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Elementary Education Department canceled the recognition of private school

Mandi News: प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने रद्द की निजी स्कूल की मान्यता

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 26 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Elementary Education Department canceled the recognition of private school
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने नादौन उपमंडल के गांव ग्वालपत्थर के एक निजी पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है। अधिकारियों ने निजी स्कूल की मान्यता इस शैक्षणिक सत्र 31 मार्च, 2026 से रद्द कर दी है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने बताया कि शिक्षकों से संबंधित मामलों और अन्य अनियमितताओं के कारण इस स्कूल की मान्यता रद्द की गई है। उन्होंने कहा कि यदि जिला में कोई भी निजी शिक्षण संस्था आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण किए बिना स्कूल का संचालन प्रारंभ करती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई ऐसा मामला सामने आता है तो इसकी सूचना तुरंत प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय में या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि ऐसे निजी शिक्षण संस्थानों के विरुद्ध आरटीई एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सके। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed