सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress's mission in Saraj is 40,000: Reddy

सराज में कांग्रेस का मिशन 40 हजार : रेड्डी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Congress's mission in Saraj is 40,000: Reddy
विज्ञापन
पदभार ग्रहण समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश रेड्डी ने भरी हुंकार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश रेड्डी ने जंजैहली में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर समर्थकों की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जंजैहली से कटारू तक रोड शो भी निकाला गया। कार्यक्रम में एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख टेक सिंह, व्यापार मंडल जंजैहली के अध्यक्ष वीरेंद्र अरमान ठाकुर और सुरेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदभार संभालने के बाद जगदीश रेड्डी ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि सराज से भाजपा को हटाना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए कांग्रेस 40 हजार मतदाताओं तक सीधी पहुंच बनाने की रणनीति पर काम करेगी। सराज क्षेत्र को चार जोन में बांटकर व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
रेड्डी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने सभी को साथ लेकर मिशन को सफल बनाने का आह्वान किया। जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर चलती है, जबकि भाजपा की नीतियां सीमित वर्ग तक ही सिमट कर रह गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करने का आग्रह किया। यह भी कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव में युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और सक्षम व समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने धाम का आनंद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed