{"_id":"69e9c0aa8517ca938d03cab8","slug":"video-mandi-kaul-singh-thakur-says-had-we-won-the-2022-elections-i-would-have-become-chief-minister-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: कौल सिंह ठाकुर बोले- 2022 के चुनाव जीत जाते तो होता मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: कौल सिंह ठाकुर बोले- 2022 के चुनाव जीत जाते तो होता मुख्यमंत्री
Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:07 PM IST
Link Copied
द्रंग विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि यदि पार्टी हाईकमान निर्देश देता है तो वे द्रंग से चुनाव जरूर लड़ेंगे। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव और जनता के साथ अपने संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि द्रंग की जनता ने उन्हें पहले 8 बार विधानसभा तक पहुंचाया है। पिछली बार चुनाव हारने को लेकर उन्होंने कहा कि उस समय कुछ परिस्थितियां अनुकूल नहीं थीं, जिसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह चुनाव जीत जाते तो आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री होते। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 के चुनाव को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा और वह पार्टी के हर फैसले का सम्मान करेंगे। द्रंग क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में देंवेंद्र ठाकुर की नियुक्ति के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कौल सिंह के इस बयान ने एक बार उनकी चुनाव लड़ने की इच्छा को साफ कर दिया है। समारोह के दौरान पार्टी को मजबूत करने और आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कांग्रेस को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।