सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kaul Singh Thakur Says On Directives of the Party High Command He Will Definitely Contest Election from Drang

हिमाचल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर बोले- पार्टी हाईकमान के निर्देश पर द्रंग से जरूर लड़ेंगे चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 23 Apr 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि पार्टी हाईकमान निर्देश देता है तो वे द्रंग से चुनाव जरूर लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार अगर वह चुनाव जीत जाते तो आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री होते। पढ़ें पूरी खबर...

Kaul Singh Thakur Says On Directives of the Party High Command He Will Definitely Contest Election from Drang
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

द्रंग विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि यदि पार्टी हाईकमान निर्देश देता है तो वे द्रंग से चुनाव जरूर लड़ेंगे।

Trending Videos




कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव और जनता के साथ अपने संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि द्रंग की जनता ने उन्हें पहले 8 बार विधानसभा तक पहुंचाया है। पिछली बार चुनाव हारने को लेकर उन्होंने कहा कि उस समय कुछ परिस्थितियां अनुकूल नहीं थीं, जिसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह चुनाव जीत जाते तो आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री होते। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 के चुनाव को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा और वह पार्टी के हर फैसले का सम्मान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रंग क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में देंवेंद्र ठाकुर की नियुक्ति के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कौल सिंह के इस बयान ने एक बार उनकी चुनाव लड़ने की इच्छा को साफ कर दिया है। समारोह के दौरान पार्टी को मजबूत करने और आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कांग्रेस को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed