{"_id":"69b7e876b7205668b30da22b","slug":"consumers-are-reaching-the-gas-agency-due-to-lack-of-online-booking-mandi-news-c-90-1-ssml1025-189338-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ऑनलाइन बुकिंग न होने से गैस एजेंसी पहुंच रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ऑनलाइन बुकिंग न होने से गैस एजेंसी पहुंच रहे उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
45 दिन की अवधि में मिल रहा उपभोक्ता को दूसरा सिलिंडर
ईकेवाईसी न होने की स्थिति में भी खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। खाड़ी देशों में बिगड़े हालात के बीच जिला मंडी में कुछ जगह लोगों को रसोई गैस के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालात ये हैं कि गैस सिलिंडर के लिए लोगाें को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में डीबीसी सिलिंडर बुक करवाने के लिए 45 दिन का समय दिया जा रहा जबकि शहरी क्षेत्रों के 25 दिन बाद सिलिंडर बुक हो रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं की एजेंसी में ईकेवाईसी नहीं हुई है, उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग न होने के कारण उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों में पहुंचना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग पर सर्वर डाउन होने की सूरत में सिलिंडर बुक नहीं हो रहे। एजेंसी प्रबंधकों और खाद्य आपूर्ति निगम के अधिकारियों का दावा है कि घरेलू उपभोक्ताओं को पर्याप्त गैस की आपूर्ति दी जा रही है। केवल व्यावसायिक उपभोक्ताओं जिनमें होटल, ढाबा और फास्ट फूड संचालक शामिल हैं, उनको मिलने वाला 19 किलोग्राम का सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। इससे जिलेभर में कारोबारियों को परेशान होना पड़ रहा है। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए मिट्टी तेल की आपूर्ति करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जिले में तेल खपत की मांग की जा रही है। गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए विभाग ने निरीक्षण कमेटियों को फील्ड में उतारा है। बल्ह क्षेत्र के लोहारा निवासी चमन लाल, तेज सिंह, राम लाल, सुरेंद्र कुमार, कमलेश कुमारी सहित अन्य लोगों ने बताया कि रसोई गैस सिलिंडर अब उन्हें घर के पास सड़क के किनारे नहीं मिल रहे हैं। चुनाहन स्थित गैस एजेंसी के गोदाम में जाना पड़ रहा है। वहां पर भी ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद ही 45 दिन बाद सिलिंडर मिलने की कर्मचारी बात कर रहे हैं। लोगों को कई बार खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इसके बारे में डीएफसी ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि आपूर्ति कम आने से समस्या पैदा हो रही है, फिर भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए जा रहे हैं।
Trending Videos