{"_id":"69b8ed8b4bce7ccf9d0bc27c","slug":"video-mandi-wheat-and-vegetable-crops-destroyed-by-severe-storm-in-ladbharol-farmers-demand-compensation-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: लडभड़ोल में तेज तूफान से गेहूं और सब्जियों की फसलें बर्बाद, किसानों ने की मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: लडभड़ोल में तेज तूफान से गेहूं और सब्जियों की फसलें बर्बाद, किसानों ने की मुआवजे की मांग
Ankesh Dogra
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:28 AM IST
लडभड़ोल तहसील क्षेत्र में अचानक आए तेज तूफान और बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। तेज हवाओं के झोंकों के कारण खेतों में लहलहा रही गेहूं की तैयार फसल जमीन पर बिछ गई है। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। लडभड़ोल क्षेत्र के किसानों में रमेश कुमार,दान सिंह,राजदीप चौहान,शेषा देवी,शरदा देवी,सपना देवी ने बताया कि पिछले कई महीनों की कड़ी मेहनत और लागत के बाद गेहूं की फसल पकने की कगार पर थी। लेकिन इस बेमौसम तूफान ने खेतों में खड़ी फसल को पूरी तरह से तबाह कर दिया। फसल के जमीन पर गिर जाने से दाना खराब होने और उत्पादन में भारी कमी आने की आशंका है। इससे किसानों में निराशा और चिंता का माहौल है। गेहूं के साथ-साथ क्षेत्र में उगाई जा रही सब्जियों की खेती की हालत भी खराब हो गई है। तेज हवाओं और बारिश की मार से नकदी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है,जिसने किसानों की आर्थिक मुश्किलें और अधिक बढ़ा दी हैं। इस प्राकृतिक आपदा से हताश स्थानीय किसानों ने प्रशासन और सरकार से मदद की अपील की है। कृषि प्रसार अधिकारी लडभड़ोल विनोद नायक ने बताया कि इस पर मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है। जिन जिन फसलों का केसीसी बनाया गया है उस पर मुआवजे का प्रावधान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।