{"_id":"69b80a77ce332284040128f7","slug":"vehicles-kept-crawling-on-the-highway-traffic-jams-continued-amidst-the-swamp-mandi-news-c-90-1-mnd1023-189423-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हाईवे पर रेंगते रहे वाहन, दलदल के बीच लगता रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हाईवे पर रेंगते रहे वाहन, दलदल के बीच लगता रहा जाम
विज्ञापन
मंडी जिला के द्रंग क्षेत्र में चल रहे फोरलेन निर्माण के बीच कीचड़ में रूक रूक कर गुजरते वाहन। स
विज्ञापन
नारला-मंडी निर्माणाधीन फोरलेन पर बारिश ने बढ़ाईं लोगों की दुश्वारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। नारला से मंडी निर्माणाधीन फोरलेन पर बारिश के बीच जाम लगने के कारण यात्रियों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। जहां रविवार को पांच घंटे तक वाहन लंबे जाम में फंसे रहे, वहीं सोमवार को दिनभर हाईवे पर रुक-रुक कर वाहन रेंगते रहे। नौ मील पाखरी, ब्लैक नाला पाली और कुन्नू में बनाए गए डायवर्सन पॉइंटों में वाहन दलदल में फंसते रहे। इस बीच हाईवे पर यात्रियों को एक घंटे का सफर तीन घंटे में तय करना पड़ा। जहां टारिंग वर्क नहीं हो पाया है, वहां बारिश के पानी से वाहनों के लिए फिसलन बढ़ गई है। पाखरी और ब्लैक नाला पाली में डायवर्सन पॉइंट 90 डिग्री में तैयार किए गए हैं, जहां वाहन लगातार फंस रहे हैं। पानी निकासी के पुराने कलर्वट जमींदोज कर दिए गए हैं। नए हाईवे पर पानी निकासी नालियों का निर्माण नहीं किया गया है। ऐसे में बारिश का पानी हाईवे पर तालाब में तबदील हो रहा है। गर्मी के मौसम में पहली ही बारिश ने निर्माण कंपनी की पोल खोल कर रख दी है। आने वाला बरसात का मौसम हाईवे पर किसी बड़ी तबाही को अंजाम देने वाला साबित हो सकता है। पाखरी और ब्लैक नाला में सोमवार को दिनभर जाम की स्थिति बनती रही। दोनों जगह लोगों को दिनभर परेशानी के दौर से गुजरना पड़ा।
समाजसेवी लोकेश ठाकुर ने कहा कि हाईवे पर अव्यवस्था को लेकर प्रशासन की जवाबदेही जीरो है। कंपनी प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारी लोगों के फोन तक नहीं उठाते। दिनभर हाईवे पर ग्रेडर मशीन घुमाकर जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास कर रहे हैं। कंपनी अस्सी फीसदी कार्य पूरा करने की हामी भर रही है। अव्यवस्था के चलते हाईवे में कार्य की प्रोग्रेस जीरो में दिख रही है। परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि जहां वाहन फंस रहे थे, वहां यातायात को बहाल रखने में कंपनी ने दिनभर मशीनें तैनात कर रखी थीं। एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि हाईवे पर बनी जाम की स्थिति से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।
Trending Videos