सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachali artists will create a stir in Jogindernagar Devta Fair.

Mandi News: जोगिंद्रनगर देवता मेले में हिमाचली कलाकार मचाएंगे धमाल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 06:37 AM IST
विज्ञापन
Himachali artists will create a stir in Jogindernagar Devta Fair.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


जोगिंद्रनगर (मंडी)। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले में हिमाचली गायक कलाकार धमाल मचाएंगे। चार सांस्कृतिक संध्याओं में एक स्टार नाइट हिमाचल के स्थानीय गायक कलाकारों को समर्पित होगी। एक स्टार नाइट में उपमंडल के सुरीले गायक अपनी दमदार प्रस्तुतियां देंगे।
सोमवार को मेला समिति की सांस्कृतिक संध्याओं के सफल आयोजन पर आयोजित बैठक में उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों के सुझावों को स्वीकार करते हुए मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम मनीष चौधरी ने कहा कि मेले की सांस्कृतिक संध्याओं को आकर्षक बनाने के लिए हिमाचल के लोक और पार्श्व गायकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसमें मंडी, कांगड़ा, कुल्लू समेत प्रदेश के अन्य जिलों से भी गायक कलाकारों से मेला समिति संपर्क में है। एक स्टार नाइट पंजाबी गायक कलाकारों के लिए भी आरक्षित होगी। पहली से पांच अप्रैल तक आयोजित होने वाले देवता मेले में महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रामलीला मैदान में होंगे। यहां पर स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनियां भी सजेंगी। महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed