{"_id":"69b8e2447d2cd83ebc0786f8","slug":"himachal-news-car-falls-into-gorge-near-bagsyad-in-mandi-district-46-year-old-man-dies-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: मंडी जिले के बगस्याड़ के पास कार खाई में गिरी, 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: मंडी जिले के बगस्याड़ के पास कार खाई में गिरी, 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग(मंडी)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक सड़क हादसे में 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
सराज विधानसभा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछली रात जंजैहली थाना क्षेत्र अंतर्गत बगस्याड़ के पास एक और भीषण दुर्घटना हुई, जिसमें नेक राम पुत्र शंकर दास (46 वर्ष), निवासी गांव सुनान मुहाल कांढी, तहसील थुनाग की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
Trending Videos
गाड़ी में केवल नेक राम ही अकेले सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह हादसा क्षेत्र में पहले हुए अमित गौतम वाले हादसे के ठीक बाद हुआ है, जिससे सराज घाटी में शोक की लहर दौड़ गई है। बर्फबारी और फिसलन भरी सड़कों के कारण पहाड़ी इलाकों में वाहन स्किड होने की घटनाएं बढ़ गई हैं।
प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और यात्रियों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा टालें, वाहनों में चेन लगाकर चलाएं और सतर्क रहें। सराज क्षेत्र की सड़कें इन दिनों अत्यधिक जोखिम भरी बनी हुई हैं।