सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Controversy escalates over water from the Surya Mandir Kund, raising fears of jaundice spreading

Mandi News: सूर्य मंदिर कुंड के पानी को लेकर बढ़ा विवाद, पीलिया फैलने की आशंका जताई

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Controversy escalates over water from the Surya Mandir Kund, raising fears of jaundice spreading
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग ने सैंपल लेकर पानी के इस्तेमाल पर लगाई रोक

रिपोर्ट आने के बाद ही पानी की गुणवत्ता और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल को लेकर अब राजनीति तेज होने लगी है। सूर्य मंदिर परिसर के कुंड और बोरवेल के पानी को लेकर उठे विवाद के बाद जल शक्ति विभाग हरकत में आ गया है। विभागीय टीम ने पानी के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पानी की गुणवत्ता और उससे जुड़े आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि प्रयाग क्षेत्र में उपयोग किए जा रहे पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसके सेवन से कुछ लोगों में पीलिया जैसे रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। हालांकि, अस्पताल में ऐसे मामलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले ने तूल पकड़ा तो विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी के नमूने जांच के लिए एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सूर्य मंदिर का पारंपरिक कुंड सूखने के बाद मंदिर ट्रस्ट की ओर से क्षेत्र में बोरवेल स्थापित किया गया था। दूसरी ओर जल शक्ति विभाग ने झील क्षेत्र से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था कर रखी है, लेकिन आस्था के चलते कुछ लोग अब भी बोरवेल के पानी का उपयोग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों सोम कृष्ण, परस राम, चमन लाल, चुनी लाल सहित अन्य का कहना है कि मामले को लेकर अलग-अलग स्तर पर दावे किए जा रहे हैं, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। लोगों ने मांग की है कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। उधर, जल शक्ति विभाग सुंदरनगर के अधिशासी अभियंता रजत गर्ग ने बताया कि पानी के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सैंपल लेने के बाद संबंधित पानी के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। वहीं, एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि रोगों की शिकायत मिलने पर जल शक्ति विभाग ने संबंधित क्षेत्र से सैंपल लिए हैं। साथ ही, अस्पताल प्रबंधन से भी रोगों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। सुंदरनगर अस्पताल के एसएमओ डॉ. चमन सिंह ने बताया कि किसी एक स्थान से एक साथ पीलिया के मामले सामने नहीं आए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से एक या दो मामले आना सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed