सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Crowds gathered to get gas cylinders in the bitter cold.

Mandi News: कड़ाके की ठंड में गैस सिलिंडर लेने के लिए जुटी भीड़

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered to get gas cylinders in the bitter cold.
जोगिंद्रनगर शहर की इंडेन गैस एजेंसी के समीप हाईवे की सड़क पर गैस सिलेंडर हासिल करने के लिए उमड़ी
विज्ञापन
विभाग का दावा, नहीं कोई कमी, एक दिन तीन सौ सिलिंडर दिए
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को खूब भागदौड़ करनी पड़ रही है। हालात ये हैं कि सोमवार को गैस एजेंसी के बाहर लोगों की दोपहर तक भीड़ उमड़ी रही। सरकाघाट सड़क पर स्थित इंडेन गैस एजेंसी में उपभोक्ता कई किलोमीटर का सफर तय करने के बाद सोमवार सुबह ही पहुंच गए थे। दोपहर दो बजे तक सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ता बारिश के बीच डटे रहे। करीब डेढ़ सौ उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेकने के लिए पहुंचे थे। इसमें करीब सौ उपभोक्ताओं को ही घरेलू गैस सिलिंडर मिल पाए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी गैस की गाड़ियां आपूर्ति के लिए जब भेजी गईं तो यहां पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ गैस संचालकों के लिए परेशानी का सबब बनी रही। एक दिन में लगभग तीन सौ से अधिक गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए, बावजूद उसके भी कुछ उपभोक्ता मायूस होकर लौटे।
गौरतलब है कि ईरान, इराक और अमेरिका के बीच गहराए सैन्य तनाव में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत की अफवाहों से उपभोक्ताओं में गैस सिलिंडर लेने की होड़ बीते कुछ दिन से जारी है, जबकि उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति हो रही है। उपमंडल में 45 हजार से अधिक गैस उपभोक्ताओं के लिए इंडेन, भारत और एचपी की गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। बावजूद इसके गैस सिलिंडर हासिल करने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। इंडेन गैस एजेंसी के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रतिदिन तीन सौ गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में घरेलू गैस सिलिंडर की किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं है। बावजूद उसके अनावश्यक भीड़ गैस एजेंसियों में उमड़ रही है। बहरहाल, गैस एजेंसी संचालकों को उपभोक्ताओं को घर-द्वार गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाने की हिदायत दी है।

केसी पुरी, निरीक्षक, खाद्य आपूर्ति विभाग एवं उपभोक्ता मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed