सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Shooting Incident Daughter-in-law Shot Grandson Caught in the Crossfire Both Referred to PGI

मंडी गोलीकांड: बहू को मारी थी गोली, चपेट में आ गया पोता, पीजीआई रेफर; लोहारा पंचायत के रिंज गांव की है घटना

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक दादा ने अपने पोते को गोली मार दी। घटना बल्ह घाटी की लोहारा पंचायत के रिंज गांव की है। दादा ने बहू को गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन बीच बचाव करते हुए पोता उमेश चपेट में आ गया। पढ़ें पूरी खबर...

Mandi Shooting Incident Daughter-in-law Shot Grandson Caught in the Crossfire Both Referred to PGI
बंदूक से फायर करने के मामले में पुलिस जांच करती हुई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बल्ह घाटी की लोहारा पंचायत के रिंज गांव में दादा की ओर से चलाई गई गोली से घायल पोते उमेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बिलासपुर स्थित एम्स से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। यहां उसके पेट का ऑपरेशन किया जाएगा। झगड़े के बाद आरोपी पूर्व सैनिक दादा भादरू राम को भी उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

Trending Videos


भादरू राम का स्वभाव शुरू से ही झगड़ालू रहा है। सेना में रहते हुए भी उसने अपने पिता के साथ मारपीट की थी और सेवा अवधि पूरी होने से पहले ही घर लौट आया था। परिवार के सदस्यों के साथ उसका अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को भी उसकी अपने बेटे के साथ झड़प हुई थी। रात करीब आठ बजे जब उसकी बहू और पोता रसोई घर के बाहर खड़े थे, तभी भादरू राम ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। दादा ने बहू को गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन बीच बचाव करते हुए पोता उमेश चपेट में आ गया। गोली उसके बाजू और कूल्हे में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी अक्सर बंदूक लेकर परिवार को डराता-धमकाता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया। बल्ह थाना से पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी की बंदूक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। -पन्ना लाल, पूर्व पंचायत प्रधान लोहारा

मनीषा चौधरी की शिकायत पर बल्ह पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रथम दृष्टया में पारिवारिक कलह गोलीकांड की वजह मानी जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को केंद्र में रखकर जांच कर रही है। घायल उमेश कुमार को पीजीआई रेफर किया गया है। आरोपी के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं। -विनोद कुमार पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed