सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Fighter Jets Roar Across the Skies of Sujanpur Four Hawks Conduct Air Show Rehearsal

हिमाचल प्रदेश: सुजानपुर के आसमान में गूंजे लड़ाकू विमान, चार हॉक ने की एयर शो की रिहर्सल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 24 Mar 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला हमीरपुर के सुजानपुर में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने अधिकारियों की निगरानी में भव्य रिहर्सल की। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Fighter Jets Roar Across the Skies of Sujanpur Four Hawks Conduct Air Show Rehearsal
सुजानपुर के आसमान में गूंजे लड़ाकू विमान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सुजानपुर टिहरा का आसमान मंगलवार को भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा। 25 और 26 मार्च को प्रस्तावित एयर शो से पहले चार हॉक विमानों ने अधिकारियों की निगरानी में भव्य रिहर्सल की। रिहर्सल के दौरान विमानों ने सुजानपुर के आसमान में शानदार उड़ान भरते हुए विभिन्न एरोबेटिक करतबों का अभ्यास किया।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य एवं वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने बताया कि भारतीय वायु सेना के चार हॉक विमान चंडीगढ़ से उड़ान भरकर सुजानपुर पहुंचे और एयर शो की रिहर्सल की। इस दौरान पायलटों ने एरिया मैपिंग की, ताकि मुख्य आयोजन के दिन बेहतर और सटीक प्रदर्शन किया जा सके। उन्होंने बताया कि सुजानपुर का भौगोलिक क्षेत्र चुनौतीपूर्ण है।

पहाड़ी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विशेष अभ्यास किया गया है, ताकि दर्शकों को सुरक्षित और रोमांचक प्रदर्शन मिल सके। एयर शो में वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम हिस्सा लेगी। टीम के कुल नौ विमान मैदान के ठीक ऊपर आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। आयोजन के लिए सूर्यकिरण टीम सुजानपुर पहुंच चुकी है और कमेंट्री की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने बताया कि एयर शो के दौरान विमान चंडीगढ़ और आदमपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशनों से उड़ान भरेंगे। प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed