{"_id":"69c1496887ad1a7c8d05314f","slug":"instructions-given-to-officials-to-increase-the-supply-of-commercial-cylinders-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-187713-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अधिकारियों को दिए व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई बढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अधिकारियों को दिए व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई बढ़ाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की अधिक भीड़ होने पर पुलिस को दिए मदद करने के निर्देश
हमीरपुर में एक लाख 63 हजार 343 उपभोक्ताओं की दिए जा रहे घरेलू सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने आईओसी के अधिकारियों को व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में व्यावसायिक सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि अगर दुकानदार मांग करते हैं तो उन्हें कैरोसिन ऑयल भी उपलब्ध करवाया जा सकता है। उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अगर उपभोक्ताओं की अधिक भीड़ के कारण किसी गैस एजेंसी की गाड़ी की मूवमेंट में कोई दिक्कत आ रही है तो उसकी तत्काल मदद करें।
बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जिले में 10 गैस एजेंसियों के माध्यम से एक लाख 63 हजार 343 उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर और 3339 उपभोक्ताओं को व्यावसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाते हैं। जिले में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अभी सिलिंडरों की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है।
ऐसे में उपभोक्ता अफवाहों पर विश्वास न करें और सिलिंडरों की रि-फिलिंग के लिए बेवजह अफरा-तफरी न मचाएं। उन्होंने कहा कि सिलिंडर की बुकिंग के लिए आईओसी ने 25 दिन की अवधि निर्धारित की है। दूरदराज क्षेत्रों की एजेंसियों के लिए यह अवधि 45 दिन रखी गई है। उपभोक्ता तय अवधि के अनुसार ही बुकिंग करवाएं। बैठक में उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी, स्कूलों और अस्पतालों को पहले से ही विशेष रूप से छूट प्रदान की गई है। इनमें घरेलू सिलिंडरों का उपयोग किया जा रहा है। एनआईटी के लिए विशेष रूप से व्यावसायिक सिलिंडरों का प्रबंध किया जा रहा है। ढाबों, होटलों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति के लिए आईओसी से लगातार संपर्क किया जा रहा है। बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक शिव राम राही ने गैस की आपूर्ति की ताजा स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।
Trending Videos